फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बजट सत्र में आक्रामक तेवर दिखाएगी सुक्खू सरकार, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में फैसला

Tue, 13 Feb 2024 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बजट सत्र में पूर्व भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन और प्रदेश पर छोड़े गए कर्ज को कांग्रेस मुख्य मुद्दा बनाकर विपक्ष को घेरेगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विधानसभा के बजट सत्र में प्रदेश सरकार आक्रामक तेवर दिखाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को शिमला के होटल पीटरहॉफ में बजट सत्र को लेकर रणनीति बनाई गई। बजट सत्र में पूर्व भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन और प्रदेश पर छोड़े गए कर्ज को कांग्रेस मुख्य मुद्दा बनाकर विपक्ष को घेरेगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस विधायकों को सरकार की योजनाओं को जोरदार तरीके से उठाने के निर्देश दिए गए। बीते वर्ष भारी बारिश से आई प्राकृतिक आपदा को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा के असहयोग को भी कांग्रेस विधायक सदन में उठाएंगे। सुक्खू ने सभी कांग्रेस विधायकों को सदन में पूरे समय अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा। वहीं भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार को दोपहर बाद विधानसभा परिसर में होगी।

विपक्ष से की वॉकआउट कम करने की अपील
मुख्यमंत्री ने विपक्ष से सदन से वॉकआउट करने की जगह विकास से जुड़े मुद्दों को उठाने की अपील की। विपक्ष जो भी मुद्दा सदन में उठाएगा, उसका जवाब दिया जाएगा। विपक्ष को नारेबाजी पर भी ध्यान नहीं देना चाहिए। जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाना चाहिए। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार व्यस्त होने के चलते बैठकों में नेता नहीं पहुंच पाते हैं। इन बातों को तूल नहीं देना चाहिए। अगर विधानसभा सत्र में कोई नहीं आता है तो अलग बात है।
विज्ञापन


नहीं पहुंचे सुधीर और राणा
बैठक में धर्मशाला से विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और सुजानपुर से विधायक व कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा शामिल नहीं हुए। राजेंद्र राणा ने बताया कि चंडीगढ़ में किसी व्यस्तता के चलते वह शिमला नहीं पहुंच सके। वीरवार सुबह बजट सत्र में शामिल होंगे। उधर, सुधीर शर्मा से संपर्क नहीं हो सका।

राज्यसभा प्रत्याशी के नाम को लेकर संशय बरकरार
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में जाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर अभी संशय बरकरार है। बैठक में बताया गया कि हाईकमान की ओर से प्रत्याशी का नाम तय किया जाएगा। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के हिमाचल से राज्यसभा में जाने की संभावनाएं कम हो गई हैंं। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोनिया राजस्थान से राज्यसभा में जा सकती हैं। अब कांग्रेस नेता अजय माकन और आनंद शर्मा के नाम की अटकलें हैं। 15 फरवरी को शाम पांच बजे तक राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल होने हैं। ऐसे में संभावित है कि बुधवार को कांग्रेस की ओर से हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में भेजे जाने वाले प्रत्याशी के नाम का ऐलान होगा। उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि राज्यसभा में कौन जाएगा, इसकी उन्हें अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : प्रतिभा
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में डटने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और मनोबल के साथ लोगों के बीच जाने, भाजपा की नीतियों व जन विरोधी निर्णयों से लोगों को अवगत करवाने का आह्वान भी किया है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मिलने आए कार्यकर्ताओं ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेवारी को वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार भी चुनाव के प्रचार में कोई कमी नहीं रखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें