फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सुक्खू सरकार का फिर यू टर्न, हिमाचल भवन-सदन का सुबह बढ़ाया किराया, शाम को वापस; हो रहा था विरोध

Thu, 23 Apr 2026 09:44 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर यू टर्न लिया है। हुआ यूं कि विभिन्न हिमाचल भवनों और सर्किट हाउस के कुछ चुनिंदा कमरों के किराये में सुबह तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी कर दी, लेकिन शाम को सरकार ने बढ़ाई गईं दरों को वापस ले लिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न हिमाचल भवनों और सर्किट हाउस के कुछ चुनिंदा कमरों के किराये में सुबह तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी कर दी, लेकिन शाम को सरकार ने बढ़ाई गईं दरों को वापस ले लिया। सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग ने सुबह किराये को लेकर नई दरें लागू कर दी थीं।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अनिल कुमार के अनुसार बढ़ाई गई दरों के आदेश को इसलिए वापस ले लिया, क्योंकि पोर्टल और सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के चलते नई दरें अपलोड नहीं हो पाईं। बढ़ाई गईं दरों की अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। नई दरों के अनुसार नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन के कमरा नंबर 307, 308, 309, 310, 405, 406 और 407 का किराया सभी करों सहित 4,000 रुपये प्रति रात्रि निर्धारित किया था।

इसके अलावा नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन का कमरा नंबर 101,102, 303 और 304, हिमाचल भवन चंडीगढ़ में कमरा नंबर 107, 108, 109 202, 203 और 204 और शिमला स्थित विल्लीज पार्क सर्किट हाउस के चयनित कमरों के लिए भी यही दरें लागू की थीं। पहले इन कमरों का रेट 1,200 रुपये था।
विज्ञापन


सरकार ने कमरों के आवंटन और उपयोग को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें कहा गया था कि इन भवनों में 30 फीसदी कमरों की पुष्टि रात 12 बजे और 50 फीसदी कमरों की पुष्टि शाम 5 बजे तक की जाएगी। केवल वही व्यक्ति कमरों में ठहरेंगे, जिनके नाम पर बुकिंग होगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी आवासीय सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें