फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषय ज्ञान के लिए निरंतर पढ़ाई जरूरी : वीरचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। केंद्रीय विद्यालय जाखू में भूगोल में विषय-वस्तु पर आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रधानाचार्य वीरचंद ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने भूगोल विषय वस्तु संवर्धन के बारे में कार्यशाला में प्रतिभागियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूगोल शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर सीखना और विषय ज्ञान के बारे में निरंतर पढ़ाई करना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने पृथ्वी दिवस और पर्यावरण संरक्षण में शिक्षकों की भूमिका पर जोर दिया। इसके अलावा विशेषज्ञ सुनील कुमार ने शिक्षकों को गूगल फॉर्म्स के उपयोग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार शिक्षक ऑनलाइन क्विज़ और मूल्यांकन तैयार कर सकते हैं। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने समूह चर्चा में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान कार्यशाला में मौजूद शिक्षकों शिक्षण पद्धतियों में सुधार और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने पर भी जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें