फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukh Ram Chaudhary: 'अंधभक्तों को नहीं दिख रही प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था'

Wed, 26 Jun 2024 06:15 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और सरकार के अंधभक्तों को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था नहीं दिख रही है। 
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और सरकार के अंधभक्तों को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था नहीं दिख रही है। चंबा हत्याकांड से जिस सरकार का श्रीगणेश हुआ था, उस सरकार का बिलासपुर गोलीकांड के साथ गिरना तय है। बिलासपुर गोलीकांड के मास्टरमाइंड पुरंजन की पुलिस तलाश कर रही है। 20 जून को बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े एक युवक पर गोलियां चलाई गईं।

विज्ञापन


सुखराम चौधरी ने कहा कि पुलिस ने जब मामले की जांच की तो गोलीकांड का मास्टरमाइंड पुलिस जांच के अनुसार पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बड़ा बेटा पुरंजन ठाकुर निकला। अभी तक न तो पूर्व विधायक बंबर पर अभी तक एक्शन हुआ और न ही उनका बेटा मिल पाया है। यह साफ दिखता है कि कहीं न कहीं इस पूरे केस में सरकार का संरक्षण मुजरिमों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला के चौपाल के बाद अब मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की चार छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। अब चोरी के एक मामले में पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। इस मामले में पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें