हिमाचल के जिला सोलन के दोलग गांव का युवक जो एक निजी कंपनी में तैनात था, का शव कमरे के पास पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव निकालकर उसकी शिनाख्त की। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की रपट डालकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय रविंद्र कुमार पुत्र कली राम कसौली कोटबेजा का निवासी है। वह दोलग में किराए के कमरे में रहता था जो शोघी में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। शनिवार रात काफी देर बाद वह ड्यूटी से वापस अपने किराए के कमरे में लौटा। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तौर पर परेशान था।
सुबह कुछ लोगों ने उसका शव लटका देखा। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते हीं पुलिस व मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। उधर, थाना प्रभारी कंडाघाट डीएस ठाकुर ने बताया की पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या लग रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।