सिरमौर जिला के थाना सदर नाहन के तहत रामकुंडी निवासी एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर एसएचओ लायक राम सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रामकुंडी निवासी दीपिका (31) पुत्री स्व. वेद प्रकाश तोमर ने शुक्रवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
एसएचओ ने बताया कि युवती पढ़ी लिखी थी। कुछ दिनों पूर्व ही एक निजी स्कूल की नौकरी छोड़कर वह घर पर अपने परिजनों केसाथ रह रही थी।
पुलिस ने युवती का शव कब्जे में ले लिया है। जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।