अगले महीने से उपभोक्ताओं को डिपो में सस्ती चीनी नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से चीनी पर सब्सिडी न मिलने पर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। डिपो में अब उपभोक्ताओं को 82 रुपये के बजाए 68 रुपये में प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा।
निगम के गोदामों में 17 लाख लीटर सरसों का तेल पहुंच चुका है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर ने कहा कि बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को सरकार गेहूं के बजाए आटा देने जा रहे है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि गोदामों में आटा, गेहूं और चावल उपलब्ध है। डिमांड के अनुसार यह राशन डिपो में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन राशनकार्ड उपभोक्ताओं ने फरवरी और मार्च महीने में चीनी का कोटा नहीं लिया है उन लोगों को बैकलॉग के आधार पर यह दो महीने का कोटा डिपुओं में उपलब्ध कराया जाएगा।
उपभोक्ताओं को मिलेगी मूंग साबूत की दाल
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के अगले महीने से 40 रुपये में मूंग साबूत दाल दी जाएगी जबकि मलका दाल के आपूर्ति आदेश शीघ्र जारी किए जाएंगे और इसे 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा। उन्होंने कहा कि चना दाल के लिए शीघ्र आमंत्रित की जा रही हैं।