प्रदेश सरकार ने दस साल या उससे ज्यादा का सेवाकाल पूरा करने वाले एचपीएएस अफसरों के वेतन में 3000 रुपये प्रति माह का अतिरिक्त विशेष भत्ता देने की अधिसूचना जारी की है। इसके अलावा जिन अफसरों ने दस साल से कम की सेवा पूरी की है उन्हें 1500 रुपये प्रति माह का विशेष भत्ता दिया जाएगा।
हालांकि यह साफ किया गया है कि यह भत्ता सचिवालय या सचिवालय के समकक्ष दफ्तरों में तैनात अफसरों को नहीं दिया जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें सचिवालय पे पहले से ही मिल रही है। अधिसूचना के अनुसार यह भत्ता तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
19 एचपीएएस अफसरों को नया टाइम स्केल जारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूबे के 19 एचपीएएस अफसरों को 4, 9 और 14 साल पूरा करने पर नया टाइम स्केल जारी कर दिया है। यह टाइम स्केल 1 जनवरी 2017 से लागू माना जाएगा। अधिसूचना के अनुसार एसी लीव टू डीसी कांगड़ा प्रभात चंद, एलएओ पार्वती प्रोजेक्ट कुल्लू चमन लाल, ईडी एचआरटीसी मस्तराम को नौ साल पूरा करने पर 15600-39100 व 7600 ग्रेड पे दे दिया है।
वहीं, चार साल पूरा करने पर एसडीओ सिविल कंडाघाट नीलम दुल्टा, एसडीओ सिविल सोलन एकता कापटा, एसडीओ सिविल आणी चरंजी लाल, एचपी बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन धर्मशाला के सचिव डा विशल शर्मा, एसडीओ सिविल ज्वाली मोहन दत्त, एसडीओ सिविल भटियात अश्विनी कुमार सूद, एसडीओ सिविल हरोली धनबीर ठाकुर, एसडीओ सिविल बंजार मनीराम
एसडीओ सिविल पढार डा आशीष शर्मा, एसी टू डीसी कुल्लू डा अमित गुलेरिया, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कांगड़ा जगन ठाकुर और जीएम एडमिन एचपी बेवरेज लिमिटेड सुरजीत सिंह को सरकार ने 15600-39100 व 6600 ग्रेड पे दे दिया है। इसके अलावा चौदह साल पूरा करने वाले एमडी एचपी बैकवर्ड क्लासेस फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन अश्विनी राज शाह को 37400-6700 व 8700 ग्रेड पे जारी कर दिया है। शुक्रवार को इन सभी अफसरों को नया टाइम स्केल रिलीज करने की अधिसूचना जारी हो गई।