फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार सुधीर शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, भाजपा पर साधा निशाना

Sat, 26 Mar 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा नेताओं पर हमला बोला है।
विज्ञापन
अरसे से विपक्ष के जुबानी हमले झेल रहे शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा नेताओं पर हमला बोला है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में सुधीर ने किशन कपूर का नाम लिए बिना कहा कि मुझे ऐसे नेता की मानसिकता पर दया आती है, जो बिना तथ्यों के आधारहीन बयानबाजी और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा घबरा गई है और नगर निगम चुनाव में बड़े नेता उतारने पड़ रहे हैं। मेरा दिल बड़ा है। इसलिए पूर्व मंत्री के घर की सड़क को भी कंकरीट का बनवा दिया। अच्छा होता कि विपक्ष के लोग तथ्य के साथ मुझ पर आरोप लगाते।

मेरी जगह कोई और नेता होता तो धर्मशाला को नगर निगम बनाने का रिस्की फैसला नहीं लेता। मेरी चुप्पी को कोई मेरी कमजोरी न समझे। आने वाले दिनों में मुझ पर बिना आधार कीचड़ उछालने वालों और भितरघातियों की परतें खोल के रख दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें