'टेंडर प्रक्रिया में धांधली'
सुधीर शर्मा ने कहा कि ऐसे ही पर्यटन निगम द्वारा एडीबी फंडिंग से बन रहे कई प्रोजेक्टों के टेंडर नियमों को ताक पर रख कर दिए जा रहे हैं। नादौन जो कि मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है वहां बन रहे पर्यटन निगम के होटल को सेरीकल्चर की जमीन पर बनाया जा रहा है, मामला ग्रीन ट्रिब्यूनल में चला गया है और इसकी टेंडर प्रक्रिया में भी भारी धांधली हुई है। सुधीर ने कहा कि प्रदेश को लूटने में सरकार ने खुली छूट दे रखी है, यही नहीं है कुछ उच्च अधिकारियों के भ्रष्टाचार के भी कई दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। इनका जल्द खुलासा किया जाएगा, यह सरकार मुख्यमंत्री, पत्नी और मित्रों की भ्रष्ट सरकार है।