फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक आईजीएमसी में निरीक्षण करने पहुंचे विपिन परमार, अस्पताल में बना अफरातफरी का माहौल

Wed, 04 Dec 2019 09:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने दस्तक दे दी। मंत्री के पहुंचते ही अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल में कैशलेस स्कीम के बारे में जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन इस योजना को लेकर किस तरह कार्य कर रहा है, इसके बारे में भी जानकारी जुटाई।  इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत भी की। रोगियों से विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा। विपिन परमार ने इमरजेंसी, कार्डियोलॉजी के दौरे के साथ मशीनों के बारे में भी जाना। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने अस्पताल का दौरा किया। अस्पताल में रोगियों की विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जाना। जनकराज ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री करीब दो घंटे तक अस्पताल में रुके और मरीजों से भी बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें