बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में क्रिकेट को लेकर एक लंबा रोड मैप तैयार किया है। इसके दम पर हिमाचल के हर कोने में 70 क्रिकेट सब सेंटर खोले जा रहे हैं। इससे प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। बुधवार को बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल सुजानपुर में एक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे थे। बीसीसीआई कोषाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य कॉरपोरेट मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय एवं विश्व स्तर तक पहुंचाया है। यही कारण है कि हिमाचल को क्रिकेट के दम पर हर तरफ प्रशंसा सुनने को मिलती है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। अरुण ने कहा कि अनुराग ठाकुर का ही प्रयास है कि हिमाचल के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में पहुंचे हैं।