फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Shimla Flight: जुबड़हट्टी एयरपोर्ट में दिल्ली-शिमला उड़ान का सफल ट्रायल, इस दिन से शुरू होगी सेवा

Mon, 19 Sep 2022 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिमला के जुबड़हट्टी एयरपोर्ट में सोमवार को दिल्ली-शिमला उड़ान का सफल ट्रायल कर लिया है। वर्ष 2020 के बाद शिमला-दिल्ली की हवाई उड़ानें बंद थी और अब इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
दिल्ली-शिमला उड़ान का सफल ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जुबड़हट्टी एयरपोर्ट में सोमवार को दिल्ली-शिमला उड़ान का सफल ट्रायल कर लिया है। अब केंद्रीय नगर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से उड़ानों की मंजूरी लेने के बाद यह सेवा 26 सितंबर से आरंभ कर दी जाएगी। यात्रियों को पूरे सप्ताह दिल्ली-शिमला और शिमला-दिल्ली की नियमित हवाई सेवाएं मिलेंगी। वर्ष 2020 के बाद शिमला-दिल्ली की हवाई उड़ानें बंद थी और अब इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है। 

विज्ञापन



 48 सीटर एटीआर विमान से यात्रियों को हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। विमान की 50 फीसदी सीटें 50 फीसदी उपदान और शेष पूरी दरों पर मिलेंगी। शिमला-दिल्ली का बिना उपदान का किराया 5,000 रहेगा। जबकि, उपदान वाली सीटों का किराया 2,500 रुपये प्रति सीट रखा है। पहले बुकिंग कराने वाले 50 फीसदी यात्रियों को ही उपदान मिलेगा। दिल्ली से हवाई जहाज यात्रियों को लेकर 8 बजे जुबड़हट्टी पहुंचेगा।

आधा घंटे के बाद यह शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा। फ्रांस की कंपनी एलायंस एयर का नया विमान एयर रूट में यात्रियों की सेवा में उपलब्ध रहेगा। दिल्ली शिमला के बाद इसे कुल्लू और धर्मशाला से जोड़ा जाएगा। इसी तरह से यह विमान धर्मशाला, कुल्लू, शिमला से दिल्ली लौटेगा।  उधर, राज्य के पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक रविंद्र शर्मा ने कहा कि डीजीसीए से मंजूरी मिलनेे के बाद 26 सितंबर से नियमित हवाई उड़ान पूरे सप्ताह उपलब्ध रहेगी। इसके बाद इसका कुल्लू और धर्मशाला तक विस्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें