फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: दूध बेचने वाले की एक बेटी डॉक्टर और दूसरी बनेगी नर्स

Tue, 08 Feb 2022 06:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी की पूर्व छात्रा नाजिया पुत्री शाहदीन का चयन एमबीबीएस के लिए हुआ है। छोटी बहन तनु प्रिया ने टांडा मेडिकल कॉलेज में जीएनएम नर्सिंग में दाखिला पाया है।
विज्ञापन
तनु प्रिया नर्सिंग के क्षेत्र में भविष्य संवारेंगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाय और भैंस पालकर दूध बेचने वाले पिता की बड़ी बेटी चिकित्सक और छोटी बेटी नर्सिंग के क्षेत्र में भविष्य संवारेंगी। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी की पूर्व छात्रा नाजिया पुत्री शाहदीन का चयन एमबीबीएस के लिए हुआ है। छोटी बहन तनु प्रिया ने टांडा मेडिकल कॉलेज में जीएनएम नर्सिंग में दाखिला पाया है। नाजिया और तनु प्रिया गांव पुरनार, डाकघर खग्गल, तहसील और जिला हमीरपुर की रहने वाली हैं। नाजिया ने वर्ष 2022 की नीट परीक्षा पास कर हिमाचल प्रदेश में 5वां रैंक प्राप्त किया है और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में एमबीबीएस में प्रवेश पाया है। बिना किसी कोचिंग के नाजिया ने यह उपलब्धि हासिल की है। 

विज्ञापन


नाजिया और तनु प्रिया की माता नुसरत गृहिणी हैं, जबकि पिता शाहदीन दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। 2019 में नाजिया का चयन राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला में बीएएमएस के लिए हुआ था, लेकिन नाजिया ने नीट की परीक्षा में अच्छी रैंकिंग लेकर अब एम्स बिलासपुर में दाखिला पाया है। मटाहनी स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू कौशल और एसएमसी प्रधान संजीव शर्मा ने मंगलवार को नाजिया को स्कूल बुलाकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू कौशल ने बताया कि इसके अलावा स्कूल के मोहम्मद बिलाल पुत्र मुनीर मोहम्मद ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में दाखिला पाया है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने भी नाजिया को नीट 2022 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें