फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: थाइलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हिमाचल के आशीष चौधरी

Thu, 07 Apr 2022 10:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

सुंदरनगर के धनोटू निवासी आशीष चौधरी गत वर्ष टोक्यो ओलंपिक में भी खेल चुके हैं। वह पहले भी थाइलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 2019 में फ्रांस में आयोजित एलेक्सिस बस्तिने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
भारतीय बॉक्सिंग टीम के सदस्य आशीष चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाइलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारतीय बॉक्सिंग टीम के सदस्य आशीष चौधरी ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में इंडोनेशिया के बॉक्सर को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब वह शनिवार को स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मैच खेलेंगे। सुंदरनगर के धनोटू निवासी आशीष चौधरी गत वर्ष टोक्यो ओलंपिक में भी खेल चुके हैं। वह पहले भी थाइलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 2019 में फ्रांस में आयोजित एलेक्सिस बस्तिने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता है।

विज्ञापन


इंडोनेशिया में हुई एशिया टेस्ट इवेंट इंटरनेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक, यूक्रेन में हुई इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता और रूस में 10वीं इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता, राउंड रोबिन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट, विश्व सीरीज ऑफ बॉक्सिंग, इंडिया ओपन इंटरनेशनल प्रतियोगिता, बुल्गारिया में हुए 70वें स्ट्रेंडजा कप और प्रेजिडेंट कप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आशीष ने बताया कि थाइलैंड ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाड़ी को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल शनिवार को कजाकिस्तान के खिलाड़ी के साथ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें