सरकार सौर ऊर्जा के माध्यम से वर्ष 2019-20 तक दो लाख 40 हजार यूनिट बिजली बचाना चाहती है। इसके अलावा बिजली की बचत करने के उद्देश्य से सरकार सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने पर लोगों को सब्सिडी दे रहा है।
टीसीपी, एमसी क्षेत्र में सोलर वाटर सिस्टम लगाना जरूरी
टीसीपी और एमसी क्षेत्र में नक्शा पास करने के लिए घरों पर सोलर वाटर सिस्टम लगाना जरूरी किया गया है। सोलर वाटर सिस्टम के बिना घरों के नशे का पास नहीं करने का प्रावधान भी है। इस स्थिति में अब सरकार की ओर से सब्सिडी मिलने पर टीसीपी और एमसी क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा।