फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- संस्कृत देश को जोड़ने वाली भाषा

Mon, 20 Feb 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)

सार

सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भरमाड़ में पहुंचने पर कहा कि उनका हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता रहा है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार हमारे घनिष्ठ मित्र हैं। 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भरमाड़ में पहुंचने पर कहा कि उनका हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता रहा है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार हमारे घनिष्ठ मित्र हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को जागृत करने के लिए पिछले पांच-छह साल से संगठन चला रहे हैं, जिसका नाम विराट हिंदुस्तान संगम है। उन्होंने कहा कि हमारे लोग कट्टर हिंदू हो सकते हैं, लेकिन उनको हिंदू के इतिहास की जानकारी नहीं है। संस्कृत भाषा का ज्ञान नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा देश को जोड़ने वाली भाषा है, लेकिन हम पश्चिमी सभ्यता से फलीभूत होकर अंग्रेजी भाषा को ज्यादा तरजीह दी रहे हैं। हिंदू धर्म व सनातन धर्म को भूल रहे हैं। युवा पीढ़ी भी राम-राम या श्रीराम बोलने की बजाय हेलो-हाय तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि विराट हिंदुस्तान संगम के माध्यम से हिंदुओं को हिंदू इतिहास से अवगत करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। सुब्रमण्यम स्वामी भरमाड़ निवासी रोहित भागवत की बहन की शादी में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें