फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सुभाष मंगलेट ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने का किया एलान

Sun, 16 Oct 2022 02:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सुभाष मंगलेट ने सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के खिलाफ टिप्पणी की है। साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है।
विज्ञापन
PIC - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही बगावत शुरू हो गई है। जिला शिमला के चौपाल से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुभाष मंगलेट ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुभाष मंगलेट ने सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के खिलाफ टिप्पणी की है।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है। कांग्रेस ने अभी तक चौपाल से रजनीश किमटा को प्रत्याशी बनाने पर सहमति जताई है। सुभाष मंगलेट ने पोस्ट किया- ''फिक्र ना करें चुनाव लड़ने आ रहा हूं। चौपाल की जनता का टिकट ला रहा हूं। 2022 में विधानसभा जा रहा हूं, सत्यमेव जयते। कांग्रेस-भाजपा वालों से बैर नहीं, राजीव शुक्ला तेरी खैर नहीं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें