फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के सूबेदार शहीद संजीव कुमार को मरणोपरांत मिलेगा कीर्ति चक्र

Sat, 06 Feb 2021 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भगेड़(बिलासपुर)
विज्ञापन
सूबेदार शहीद संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मातृ भूमि की रक्षा करते अपने प्राणों की आहुति देने वाले हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के देहरा गांव के सूबेदार शहीद संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र मिलेगा। गणतंत्र दिवस पर हुई घोषणा के बाद शनिवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शहीद संजीव कुमार के घर पहुंचकर उनकी माता कमला देवी और पिता ज्ञान चंद को सम्मानित किया। 

विज्ञापन

मंत्री ने शहीद के माता-पिता को सांत्वना देते हुए सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। सूबेदार संजीव कुमार अप्रैल, 2020 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनके साथ सेना के पांच और जवानों ने शहादत पाई थी। 

संजीव कुमार फोर पैरा स्पेशल फोर्स (एसएफ) कुपवाड़ा में तैनात थे। सेना को आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। सूबेदार संजीव कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिशन पर गए, लेकिन आतंकी मुठभेड़ में सूबेदार संजीव कुमार और अन्य पांच जवान शहीद हो गए। शहीद संजीव कुमार को उनके अदम्य साहस के चलते सेना की ओर से उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र सम्मान दिया जाएगा। शहीद के माता-पिता को यह सम्मान राष्ट्रपति द्वारा सौंपा जाएगा। मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ का नाम शहीद संजीव कुमार के नाम रखने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें