फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे कर सकेंगे डीएलएड की पढ़ाई, एनआईओएस ने शुरू की ये सुविधा

Tue, 14 Nov 2017 02:26 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा में ऑनलाइन डिप्लोमा करने वाले शिक्षकों को सिलेबस तलाशने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं। डीएलएड का सारा सिलेबस शिक्षकों को एक क्लिक पर मिल जाएगा। 
विज्ञापन




अप्रशिक्षित अध्यापकों को डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) का कोर्स करने के लिए क्लास में नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए अध्यापक ऑनलाइन ऑडियो-वीडियो लेक्चर सुन और देख सकेंगे। वेबसाइट में लॉगइन करने पर ही अध्यापकों की उपस्थिति भी दर्ज हो जाएगी। 


इतना ही नहीं डीटीएच और डिश टीवी के चैनलों के माध्यम से भी अप्रशिक्षित अध्यापक पढ़ाई कर सकेंगे। एनआईओएस ने डीएलएड के लिए पंजीकृत हुए सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त, निजी स्कूलों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए एक विशेष वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन तैयार की है। 
विज्ञापन



प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने हिमाचल में डीएलएड कर रहे शिक्षकों के लिए इसको लेकर सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के समन्वयक अधिकारी (प्रशिक्षण) ने बताया है कि पाठ्यक्रम की रूपरेखा अध्ययन सामग्री एवं ऑडियो-वीडियो लेक्चर www.swayam.gov.in पर ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

वीडियो लेक्चर डीडी फ्री डिश पर उपलब्‍ध

अध्ययन सामग्री के लिए पाठ्यक्रम समन्वयक से संपर्क करने के लिए एवं किसी भी प्रकार जानकारी के लिए www.swayam.gov.in पर लॉगइन करना आवश्यक है। www.swayam.gov.in पर लॉगइन किया जाना उपस्थिति के रूप में माना जाएगा। 


वीडियो लेक्चर डीडी फ्री डिश और डिश टीवी पर उपलब्ध है। सभी संबंधित जानकारी मोबाइल एप एनआईओएस डीएलएड पर भी उपलब्ध है। पंजीकृत शिक्षक अपना पहचान पत्र एनआईओएस पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। 


समन्वयक अधिकारी (प्रशिक्षण) ने सभी शिक्षकों को 15 नवंबर तक वेबसाइट पर उपस्थिति दर्ज करवाना सुनिश्चित करने को कहा है।
उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा दीपक किनायत ने बताया कि लेक्चर के लिए अध्यापकों का वेबसाइट में लॉगइन करने पर ही उनकी उपस्थिति दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें