फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम अंक लेने वाले विद्यार्थियों की लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं, उच्च शिक्षा निदेशालय जारी करेगा शेड्यूल

Tue, 28 Sep 2021 06:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 उच्च शिक्षा निदेशालय अतिरिक्त कक्षाएं लगाने को लेकर जल्द ही शेड्यूल तैयार करेगा। स्कूल प्रभारियों से इसको लेकर योजनाएं मांगी जाएंगी।मंगलवार को स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक संवाद हुआ। अभिभावकों के साथ फर्स्ट टर्म परीक्षा के परिणाम साझा किए गए। बैठक में ऑनलाइन पढ़ाई के लाभ और नुकसान को लेकर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बीते दिनों हुई नौवीं से 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाओं में कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसको लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय जल्द ही शेड्यूल तैयार करेगा। स्कूल प्रभारियों से इसको लेकर योजनाएं मांगी जाएंगी। मंगलवार को स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक संवाद हुआ। अभिभावकों के साथ फर्स्ट टर्म परीक्षा के परिणाम साझा किए गए। बैठक में ऑनलाइन पढ़ाई के लाभ और नुकसान को लेकर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


हर घर पाठशाला अभियान में विद्यार्थियों को मुहैया करवाई जा रही शिक्षण सामग्री को लेकर भी अभिभावकों से सुझाव लिए गए। चार से 14 सितंबर तक सरकारी स्कूलों में नवीं से बारहवीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं ली गई थी। ऑनलाइन हुई इन परीक्षाओं के परिणामों से मंगलवार को शिक्षकों ने अभिभावकों से साझा किया। परीक्षाओं में कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों में सुधार लाने के लिए अभिभावकों से भी सुझाव लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें