विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर ही हुनरमंद बनाने के लिए हिमाचल शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को मीडिया एंड इंटरटेनमेंट की शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा नवीं कक्षा से ही हेल्थकेयर विषय को शुरू करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी अधिसूचना प्रदेश शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। यह दोनों विषय वोकेशनल शिक्षा में सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाते है और वर्तमान में सिर्फ जमा के विद्यार्थी ही पढ़ रहे थे। अधिसूचना जारी कर इन दोनों विषयों को नवीं कक्षा से शुरू करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों को भी नवीं कक्षा से दाखिले करवाने के निर्देश जारी कर दिए है।