फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

789 हिमाचलियों को लेकर आज ऊना पहुंचेगी विशेष ट्रेन

Wed, 13 May 2020 10:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
डीसी ऊना ने तैयारियों का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे लोगों को लाने के लिए पहली विशेष ट्रेन बुधवार दोपहर एक बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुल 789 हिमाचली ट्रेन से आ रहे हैं, जिसमें 32 बिलासपुर, चंबा से 167, हमीरपुर से 98, कांगड़ा से 212, किन्नौर से 5, कुल्लू से 30, लाहौल-स्पीति से 1, मंडी से 66, शिमला से 85, सिरमौर से 14, सोलन से 58 और ऊना जिला के 21 यात्री होंगे।  डीसी ने कहा कि पहली ट्रेन से आने वाले यात्रियों को जिलावार रेलवे स्टेशन पर उतारा जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सबसे पहले जिला चंबा उसके बाद कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, किन्नौर, शिमला, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर और फिर ऊना के यात्रियों को स्टेशन पर उतारा जाएगा। डीसी ने कहा कि स्टेशन पर उतरने के बाद यात्रियों को कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। कोई भी यात्री किसी वस्तु को हाथ नहीं लगा सकता। स्टेशन पर उतरने के बाद मेडिकल स्क्रीनिंग होगी और सभी को हैंड सैनिटाइजर, खाना और पानी भी दिया जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा बसों के माध्यम से यात्रियों को संबंधित जिलों में पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें