वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, पहचान की चोरी और निजी डाटा के दुरुपयोग जैसी घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह समझाया जाएगा कि इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित इस्तेमाल कैसे किया जाए। विशेषज्ञ उन्हें साइबर अपराधों के संभावित तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों से अवगत करवाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने विशेषज्ञ व्याख्यानों के आयोजन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। संबंधित कॉलेज के प्राचार्य की पूर्व अनुमति के बिना संस्था किसी भी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सकेगी। व्याख्यान की तारीख और समय भी संबंधित प्राचार्य के परामर्श से ही निर्धारित किए जाएंगे। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इन कार्यक्रमों के कारण कॉलेजों में नियमित पढ़ाई, परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।