फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छात्र-छात्राओं को पुरानी दरों पर ही मिलेगा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू ने कैंटीन के टेंडर किए जारी
विज्ञापन

40 रुपये में मिलेगी खाने की फुल प्लेट, आठ रुपये में चाय
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के टीचिंग विभागों के लिए कैंटीन जल्द शुरू होगी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय ने 15 सितंबर तक इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय ने दावा किया है कि इस बार कैफे में बेचे जाने वाले खाने-पीने के सामान की दरों में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा ने कहा कि कोरोनाकाल के बाद लंबे अंतराल के बाद कैंटीन को संचालित करने के लिए टेंडर आवंटित करने की प्रक्रिया को शुरू किया है। छात्रों को आठ रुपये में चाय, तीस रुपये में हाफ प्लेट खाना और 40 में पूरी प्लेट मिलेगी। छात्रों को उसी पुरानी दरों पर ही खाने का सामान मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को सस्ते दाम पर बेहतरीन पौष्टिक भोजन और जल पान की सुविधा मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता है। इसका न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक किराया होगा तथा बिजली, पानी के बिल और नगर निगम के टैक्स तथा कूड़ा के बिलाें का भुगतान स्वयं करना होगा। ठेकेदार को विवि द्वारा तय किए दाम पर खाने का सामान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को उपलब्ध करवाना होगा। खाने की पौष्टिकता को लेकर डीएसडब्लू कार्यालय की टीम औचक निरीक्षण करती रहेगी। एक माह के भीतर काम आवंटित करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें