अनाडेल के गवाही में भी बहुमंजिला मकान खतरे की जद में अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश के कारण बुधवार को भूस्खलन होने से शहर के पंथाघाटी, पटयोग और न्यू शिमला में बने रिहायशी भवनों को खतरा हो गया है। शहर के पटयोग वार्ड में बीसीएस के पास हाटेश्वरी मंदिर के पास बने बहुमंजिला भवन की नींव के पास भूस्खलन हो गया है।
पार्षद आशा शर्मा के अनुसार इससे भवन को खतरा पैदा हो गया है। कसुम्पटी वार्ड के पंथाघाटी क्षेत्र में भी एक बहुमंजिला भवन को खतरा पैदा हो गया है। पार्षद रचना शर्मा के अनुसार बुधवार दोपहर के समय भवन की नींव के पास दरार पड़ गई। इसके बाद भूस्खलन हो गया। अब मौके पर तिरपाल लगाए जा रहे हैं। अनाडेल वार्ड के गवाही क्षेत्र में भी भूस्खलन होने से एक रिहायशी भवन को खतरा है। मौके पर पहुंची पार्षद उर्मिला कश्यप ने बताया कि पानी का रिसाव रोकने के लिए तिरपाल लगाए जा रहे हैं। अनाडेल वार्ड के कोमली बैंक में बनी नगर निगम की पार्किंग में भी दरारें आ गईं है। पार्षद उर्मिला कश्यप के अनुसार इसे खाली करवा दिया है। दो साल पहले भी यह पार्किंग धंस गई थी।
विज्ञापन
शहर में कहां क्या नुकसान हुआ खलीनी में संतोषी माता मंदिर के पास पार्किंग में दरारें, खाली करवाई लोअर खलीनी में मेहता निवास के पास सड़क पर आईं दरारें, तिरपाल लगाए कसुम्पटी में हिमुडा काॅलोनी के पास सड़क बंद, निगम ने की बहाल पंथाघाटी चौक पर गिरे पत्थर और मलबा, बाधित हुआ यातायात फागली से टूटीकंडी तक बायपास सड़क पर पड़ी दरारें, धंसने का खतरा समरहिल में शिवालिक एंबुलेंस रोड भूस्खलन से बंद, चार पेड़ बने खतरा अनाडेल में गवाही कड़ोग सड़क भूस्खलन से बंद, आज होगा बहाल