फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश : जान जोखिम में डालकर तीन घंटे पैदल चल पहाड़ी पर नेटवर्क तलाश रहे विद्यार्थी

Sun, 06 Jun 2021 02:35 AM IST
Krishan Singh महेंद्र पालसरा, अमर उजाला, न्यूली (कुल्लू)

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी की पंचायत गाड़ापारली और शांघड़ के दर्जनों गांवों में बीएसएनएल का नेटवर्क न होने से ग्रामीण व उनके बच्चे परेशान हैं। 
 
विज्ञापन
सिग्नल नहीं होने से बच्चे परेशान्। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में स्कूली विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। जिन क्षेत्रों में इंटरनेट और नेटवर्क की अच्छी सुविधा नहीं है, वहां बच्चों को तीन घंटे की चढ़ाई करके पहाड़ी पर सिग्नल ढूंढकर कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। विद्यार्थियों को जान जोखिम में डालकर घर से दूर जाकर नेटवर्क की तलाश करनी पड़ रही है। कई बार बच्चे खतरनाक जगह पर जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी में भी यही आलम है। 

विज्ञापन


घाटी की पंचायत गाड़ापारली और शांघड़ के दर्जनों गांवों में बीएसएनएल का नेटवर्क न होने से ग्रामीण व उनके बच्चे परेशान हैं। पंचायत गाड़ापारली प्रधान यमुना देवी, उपप्रधान अजय, बीडीसी सदस्य धर्मपाल, संयुक्त संघर्ष समिति सैंज अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि घाटी में नेटवर्क की समस्या बढ़ती ही जा रही है।

बच्चों को ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के लिए दो-तीन घंटे पैदल चलकर पहाड़ी पर चढ़कर नेटवर्क तलाशना पड़ता है। दूरसंचार कंपनियों का सिग्नल नहीं होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को रोजाना परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में मोबाइल शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गाड़ापारली और शांघड़ में राजकीय माध्यमिक और प्राथमिक पाठशाला लपाह, राजकीय माध्यमिक और प्राथमिक पाठशाला शाक्टी, राजकीय उच्च और प्राथमिक पाठशाला मझाण, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मैल, बदेहठा तथा बागीशाड़ी आदि शामिल हैं।

इनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों की नेटवर्क समस्या के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है।  उधर, बीएसएनएल के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने कहा कि निगम के कर्मचारियों से क्षेत्र की रिपोर्ट ली जाएगी। समस्या का जल्द समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें