हिमाचल विश्वविद्यालय में तीन जगह पर छात्र संगठनों ने डीजे पार्टी पर किया डांस
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों के साथ राधा-कृष्ण की निकाली झांकी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के परिसर में विभिन्न छात्र संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर होली उत्सव मनाया। दिनभर परिसर में रंग, संगीत और नारों की गूंज रही। विवि प्रबंधन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने बॉयज हॉस्टल से गर्ल्स हॉस्टल तक सांस्कृतिक झांकी निकाली। परिसर सचिव मुकेश कुमार और अध्यक्ष योगी सिंघानिया ने कहा कि छात्र समुदाय नफरत और भेदभाव की राजनीति के खिलाफ एकजुट है। एबीवीपी
ने पिंक पेटल पर होली महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रावास से रैली के रूप में हुई जिसमें ढोल-नगाड़ों के साथ राधा-कृष्ण झांकी निकाली गई। भक्ति संगीत और पारंपरिक होली गीतों पर छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। एनएसयूआई ने कुलपति कार्यालय के बाहर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। यहां भी बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हुए और रंग-गुलाल के साथ एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। परिसर में तीनों संगठनों के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।