फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी प्राइवेट बसों में भी कर सकेंगे मुफ्त सफर

Tue, 19 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों की तर्ज पर निजी बसों में भी मुफ्त सफर कर सकेंगे। इनके अलावा कॉलेजों के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के रियायती एचआरटीसी बस पास भी निजी बसों में मान्य होंगे।

विज्ञापन


सरकार इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रही है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चर्चा कर चुके हैं। मंत्री का कहना है कि बसों में ओवरलोडिंग हादसों की एक बड़ी वजह है।

ओवरलोडिंग कम करने के लिए एचआरटीसी के रियायती बस पास प्राइवेट बसों में भी मान्य करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसकी एवज में प्राइवेट बस ऑपरेटरों को सरकार कुछ रियायतें देने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव रमेश कमल ने बताया कि हम तैयार हैं बशर्ते इसके लिए बनने वाले प्रस्ताव की कमेटी में हमें भी शामिल किया जाए और सरकार सब्सिडी के रूप में छूट दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें