फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विद्यार्थियों ने बांधा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां

विज्ञापन
शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक । फोटो संवाद
विज्ञापन
जेसीबी स्कूल के वार्षिक समारोह में झलकी देश की संस्कृति
विज्ञापन

खलीनी और न्यू शिमला शाखाओं के विद्यार्थियों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां, विधायक हरीश जनारथा रहे मुख्य अतिथि
पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जेसीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की खलीनी और न्यू शिमला शाखाओं का वार्षिक समारोह रविवार को गेयटी थिएटर में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस दौरान शैक्षणिक सत्र में कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य रेखा बाली ने वर्ष भर की गतिविधियों और उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती व गणेश वंदना के साथ जंगल डांस, सालसा, हिमाचली और राजस्थानी लोकनृत्य, नवदुर्गा, लावणी, गिद्दा, हरियाणवी नृत्य, भंगड़ा और गरबा किया। विद्यार्थियों ने ऐसा देश है मेरा गीत, हास्य नृत्य और सामाजिक संदेश पर आधारित नाटक के साथ अंग्रेजी हास्य नाटक भी पेश किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक हरीश जनारथा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल की प्रबंध निदेशिका कुशल मल्होत्रा, न्यू शिमला की प्रधानाचार्य रेखा बाली और खलीनी के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मैनेजर अमन बाली ने मुख्य अतिथि का आभार जताया।
मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
नर्सरी ए में आयनव, रियांश और नायरा, नर्सरी बी में वाणी थापा, धृति और कुशांग, एलकेजी ए में अरनव, अमोली और मोहम्मद कबीर तथा एलकेजी बी में भवांश मेहता, रहान सिंह और यशस्वी नेगी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
यूकेजी ए में अभि, हिमांक और जोएल तथा यूकेजी बी में पूर्वशी, मितांश कंवर और रियांशिका को सम्मान मिला। पहली ए में संयोग शर्मा, मृदुल और दिव्यांश, नायरा तथा पहली बी में पृथ्वी चौहान, रियांश मेहता और युवान ठाकुर को सम्मानित किया गया।
दूसरी ए में अंशिका, गौरव, रोहिणी और हरिका तथा दूसरी बी में हर्षव, आरव और मितुल शर्मा को सम्मान मिला। तीसरी ए में अशिका, प्रज्वल और यूनव तथा तीसरी बी में नेहल वर्मा, मौलिक शर्मा, कनिष्क सिंह, आफिया और कार्तिक गुप्ता को सम्मानित किया गया।
चौथी ए में साक्षत कश्यप, दिव्यांशी, पार्थ शर्मा, आफिया प्रवीण और प्रज्ञा तथा चौथी बी में रुद्र शर्मा, वान्या चौहान और परिणीता शर्मा को सम्मान मिला। पांचवीं ए में अंजलि, अर्पिता और महेश तथा पांचवीं बी में ईशानी डोगरा, अरनव ठाकुर, रचना और काव्यांश को सम्मानित किया गया।
छठी ए में आरव बागटा, रंजन और जोशुआ तथा छठी बी में रियाना मेहता, दिव्यांशी और लावण्या को सम्मान मिला। सातवीं ए में भव्या शर्मा, दिव्यांशी वर्मा और ईशांत सहगल तथा सातवीं बी में राघव चौहान, भूमिका और जैस्मीन को सम्मानित किया गया।
आठवीं ए में अनुराधा, प्रिंस, दिव्यांशी और पीयूष कुमार तथा आठवीं बी में नव्या शर्मा, उदय शर्मा और वैशाली ठाकुर को सम्मान मिला। नौवीं ए में सृष्टि शर्मा, काव्या चौहान और दीपाली शर्मा तथा नौवीं बी में अर्सलान अब्दुल जीशान, शिवांग राज और सारांश रंगतान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दसवीं में हर्षिता तनवर, रीना कुमारी और नेहा वर्मा, ग्यारहवीं में समृद्धि, विभा और भाविका तथा बारहवीं में याशिका रिजुल, प्रिंस कुमार, रिया कपूर और बहावरी को सम्मान मिला। विज्ञान संकाय में अशित, अर्श और अर्थव भट्टी, वाणिज्य संकाय में मनजीत, सलोनी और वरत्सल तथा कला संकाय में दीक्षा, फैजा अली रिजवी और अयान हुसैन को सम्मानित किया गया।

शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक । फोटो संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें