फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanskrit College Chakmoh : अध्यापकों के रिक्त पदों के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
संस्कृत कॉलेज चकमोह में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय चकमोह में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के छात्र ऋषि शर्मा ने बताया कि दो वर्षों से महाविद्यालय में प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं। इससे पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि महाविद्यालय में प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त है, जिसका कार्यभार महाविद्यालय के आचार्य विरेंद्र के पास है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राध्यापकों की नियुक्ति को लेकर कई कई प्रशासनिक अधिकारियों से मिले, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके लिए महाविद्यालय में छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। ऋषि ने बताया कि जब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी यहां आकर छात्रों की बात नहीं सुनेगा यह आंदोलन जारी रहेगा और आगे उग्र रुप भी लेगा। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्रों में अंकु शर्मा, गौरव, विभा, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें