फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: बिना नक्शे बना दिया मकान, बिजली-पानी का कनेक्शन काटने के आदेश

Sat, 10 Sep 2022 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला शहर के मज्याठ वार्ड के न्यू टुटू क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बिना नक्शे के नौ मंजिला भवन खड़ा कर दिया है। नगर निगम की अनुमति के बिना मौके पर निर्माण कार्य जारी है। 
विज्ञापन
mc shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल में शिमला शहर में फिर से अवैध निर्माण शुरू हो गया है। शहर के मज्याठ वार्ड के न्यू टुटू क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बिना नक्शे के नौ मंजिला भवन खड़ा कर दिया है। नगर निगम की अनुमति के बिना मौके पर निर्माण कार्य जारी है। उधर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम को भी कर दी है। निगम प्रशासन ने अवैध निर्माण पर संज्ञान लेते हुए अब इस भवन का बिजली और पानी काटने के आदेश जारी किए हैं। निगम प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में बनाया यह भवन बिना नक्शे के बना है।
विज्ञापन



हाल ही में भवन मालिक ने इसकी आठवीं और नौवीं मंजिल के लिए लोहे के एंगल खड़े कर दिए हैं। मौके पर धड़ल्ले से काम चल रहा है। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन को इसकी शिकायत की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई महीने से नगर निगम को इसकी शिकायत की जा रही है लेकिन मौके पर निर्माण कार्य तोड़ना तो दूर रोका तक नहीं जा रहा है।

इसके बिजली और पानी के कनेक्शन तक नहीं काटे गए हैं। लोगों का कहना है कि आम जनता का छज्जा बढ़ाने या रैलिंग लगाने पर नगर निगम हथौड़ा चला देता है, लेकिन नौ मंजिला अवैध भवन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। निगम का दावा है कि तुरंत काम रोकने के आदेश जारी किए है, लेकिन इसके बावजूद मालिक ने निर्माण जारी रखा है। अब यह मामला आयुक्त कोर्ट में लगाया गया है। यहां से संबंधित भवन मालिक के बिजली और पानी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के आर्किटेक्ट प्लानर देवेंद्र मिस्टा ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली थी। संबंधित भवन मालिक ने बिना नक्शे के ही 9 मंजिलें खड़ी कर दी है। अब इसका बिजली और पानी काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें