पोर्टमोर और मशोबरा स्कूल में 333 बच्चों को लगी वैक्सीन
शिमला। कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण बुधवार से शुरू हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के पोर्टमोर स्कूल में 293 छात्राओं को यह टीके लगाए।
स्कूल प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद ने यह जानकारी दी। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मशोबरा में 40 बच्चों को वैक्सीन लगी। टीकाकरण के समय बच्चों को परेशानी पेश न आए इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की थी। जीएसएसएस मशोबरा के 30 तथा पोर्टमोर स्कूल की छह छात्राएं तय आयु सीमा पूरी नहीं कर पाए थे। इस कारण उन्हें टीके नहीं लग पाए। दूसरी ओर वीरवार को छोटा शिमला स्कूल में बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।