स्कूल में गुरु जी की मार से बचने के लिए आपने कई तरह के यत्न किए होंगे, लेकिन कोई छात्र अगर सीधा भगवान के द्वार पहुंच जाए तो हैरत तो होगी ही। मैडम से डरे सहमे एक छात्र ने किसी को अपना दर्द बताने के बजाए सीधे भोलेनाथ से ही फरियाद कर डाली।
मासूम का यह पत्र शिवलिंग के पास मिला है। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। यहां भरवाईं क्षेत्र में यह दिलचस्प किस्सा सामने आया है। प्राईमरी स्कूल के एक छात्र ने शिव मंदिर में एक चिट्ठी छोड़कर अरदास कर डाली।
हालांकि यह चिट्ठी लिखने वाला छात्र कौन है, इसका पता नहीं चला है लेकिन उसने भोलेनाथ से प्रार्थना की कि उसे मैडम से आज बचा लो।