फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस ने कुचला नर्सरी का छात्र, मौत

Wed, 25 Feb 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सोलन जिला के बद्दी के बसंती बाग में एक निजी स्कूल के नर्सरी कक्षा के छात्र की अपने ही स्कूल की बस के टायर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई है।
विज्ञापन


जख्मी हालत में बच्चे को बद्दी के निजी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां पर बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर किया गया, लेकिन बच्चे ने पीजीआई पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त न तो बस में परिचालक था न ही कोई स्टाफ मेंबर। पुलिस ने अनुसार यह घटना दोपहर पौने तीन बजे की है।

बसंती बाग में किराये के मकान में रहने वाले अजय कुमार का चार वर्षीय बेटा प्रतीक कडुवाना के एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा का छात्र था। मंगलवार को निजी स्कूल की बस उसे छोड़ने के लिए बंसती बाग पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस मोड़ते समय पिछले टायर के नीचे आया

बच्चा बस से उतर रहा था कि चालक बस को मोड़ने लगा। इसी बीच बच्चा बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। जिससे टायर बच्चे के पेट के ऊपर से घूम गया।

इस बीच वहां पर खड़े अभिभावकों ने शोर मचाया और बस चालक रुक गया। बच्चे को जख्मी हालत में उसी बस को बद्दी के एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर बच्चे को पीजीआई रैफर कर दिया।

बच्चा पीजीआई पहुंच गया था लेकिन वहां के चिकित्सक भी बच्चे को नहीं बचा पाए। डीएसपी नरेंद्र कुमार ने यह हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने बस एचपी 12 एफ-2877 को सीज कर चालक के खिलाफ 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घर का इकलौता चिराग बुझा
बंसती बाग में रहने वाले अजय कुमार का बेटा प्रतीक इकलौता बेटा था। अभी तक मां को बेटे की मौत के खबर नहीं दी गई है लेकिन मां बेटे को चोट लगने की सूचना के बाद ही अपने आपे नहीं रही है। वहीं बसंती बाग में बच्चे की मौत के बाद मातम छा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें