फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द के लिए कुछ ऐसा खा लिया कि मिली मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा और एक बुजुर्ग महिला की गलत दवाई का सेवन करने से मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। कनोह (बड़सर, हमीरपुर) गांव की जमा दो की छात्रा को अकसर पेट दर्द रहता था। मंगलवार को भी उसके पेट में दर्द उठा।
विज्ञापन


इस दौरान लड़की ने गलत दवाई का सेवन कर लिया। दवाई खाने के बाद लड़की की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले गए। यहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला ने खा ली जहरीली दवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधरा, बिझड़ी के बरोटी गांव की 65 वर्षीय महिला की भी गलत दवाई के सेवन से मौत हो गई है। स्वर्णा देवी कुछ अरसे से बीमार चल रही थी। बुधवार को महिला ने गलती से जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे भोटा अस्पताल ले गए। यहां से उसे डाक्टरों ने हमीरपुर अस्पताल रैफर कर दिया।

वृद्धा ने हमीरपुर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने वृद्धा के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। उधर, थाना प्रभारी शशिपाल का कहना है कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें