छात्रा और एक बुजुर्ग महिला की गलत दवाई का सेवन करने से मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। कनोह (बड़सर, हमीरपुर) गांव की जमा दो की छात्रा को अकसर पेट दर्द रहता था। मंगलवार को भी उसके पेट में दर्द उठा।
इस दौरान लड़की ने गलत दवाई का सेवन कर लिया। दवाई खाने के बाद लड़की की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले गए। यहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।