फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Politics: कांग्रेस के प्रभारी रोहित और चंद्र कुमार की रणनीति लाई रंग, ऐसे सुनिश्चित की पार्टी की जीत

Sun, 14 Jul 2024 08:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस के प्रभारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत की नींव कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में ही रख दी थी। वहीं, देहरा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार का कहना है कि देहरा सीट पर धनबल का जवाब माइक्रो प्लानिंग से दिया गया। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर/ कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत की नींव कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में ही रख दी थी, जिसके चलते लोकसभा चुनाव में भाजपा की 41,000 मतों की लीड को घटाकर 15,000 पहुंचाया और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की। नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रभारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान ही परोक्ष रूप से हरदीप सिंह बावा को नालागढ़ से प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था, जिसका लाभ कांग्रेस को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों से लोगों को अवगत करवाया गया। राज्यसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर के त्यागपत्र को लेकर भी लोगों में नाराजगी थी।

विज्ञापन


देहरा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार का कहना है कि देहरा सीट पर धनबल का जवाब माइक्रो प्लानिंग से दिया गया। विधानसभा क्षेत्र के एक-एक पोलिंग बूथ पर अलग रणनीति के तहत काम किया। ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में लीड सुनिश्चित की गई। महिला मंडलों और युवा मंडलों को साधा गया। होशियार सिंह के प्रभाव वाले जिन बूथों पर पिछले चुनाव में 6066 की लीड थी उसे घटाकर 53 कर दिया। लोगों ने नए चेहरे, महिला प्रत्याशी और विकास के लिए कांग्रेस को वोट दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें