फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 की उम्र में भी इनमें है गजब का जोश

Wed, 01 Oct 2014 12:46 PM IST
अनिल भंडारी/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्र का शतक पूरा करने के बाद भी कोई बिना नजर के चश्मे के सुई में धागा पिरो ले तो हैरत तो होगी ही। नगरोटा बगवां के जंद्राह की 105 वर्षीय रैणी देवी ऐसा करती हैं। इतना ही नहीं रैणी देवी अपने दिनचर्या के कामों के अलावा खेतीबाड़ी और दूसरे काम कभी नहीं छोड़ती।
विज्ञापन


रैणी देवी का विवाह 15-16 वर्ष की आयु में हो गया था। इस समय उनकी सबसे बड़ी बेटी की आयु लगभग 88 वर्ष है। उनके चार बेटे तथा सात बेटियां हुईं। सबसे बड़े बेटे की आयु 78 वर्ष है। बचपन से ही मक्की, जंगली साग सब्जियां, दूध और घी खाती आई हैं।

अमर उजाला से बातचीत में रैणी देवी बताती हैं कि विवाह के समय जब वह अपने ससुराल आई, उन्होंने सुई-धागे से हाथों से सिला शादी का जोड़ा पहना हुआ था लेकिन पैरों में चप्पल नहीं थी। रैणी देवी ने बताया कि सेहत में कोई गड़बड़ी नहीं है। उन्हें कभी भी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन


रैना देवी के बेटों शिव राम, लश्करी राम, केहर सिंह तथा मान चंद ने बताया कि बेटे बेटियों, पोते पोतियां और नाते नातियों का उनका परिवार 50 लोगों का है। उनकी माता के बड़े पोते की आयु 53 वर्ष हो चुकी है। उनकी माता इस आयु में भी अपने दिनचर्या के काम स्वयं करती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें