फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन अंधड़ चलने की चेतावनी, ऊना में 40 डिग्री पहुंचा तापमान

Sat, 27 Apr 2019 06:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में 30 अप्रैल और एक मई को अंधड़ चलने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


29 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 30 अप्रैल से तीन मई तक प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन

तापमान चढ़ने से पसीने छूटना शुरू

- फोटो : अमर उजाला
मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान चढ़ने से पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.6, बिलासपुर 36.0, हमीरपुर 34.6, सुंदरनगर 34.0, कांगड़ा 33.4, नाहन 33.2, चंबा 32.4, सोलन 31.0, धर्मशाला 28.4, शिमला 25.4, कल्पा 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

डलहौजी 19.7 और केलांग में 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, अधिकतम तापमान चढ़ने के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 21.1, ऊना में 17.3 और शिमला में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें