फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नाचन की कमरूघाटी में तीन घंटे चला अंधड़, घरों की छतें उड़ीं, बिजली गुल, देखें वीडियो

Fri, 23 Jan 2026 04:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर( मंडी)।

सार

तीन घंटे तक चले अंधड़ से अनेक घरों की छतें उड़ गईं, जबकि लोगों की घरेलू संपत्ति और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
नाचन की कमरूघाटी में तीन घंटे चला अंधड़, घरों की छतें उड़ीं, बिजली गुल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के नाचन क्षेत्र की कमरूघाटी में शुक्रवार सुबह अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। करीब तीन घंटे तक चले अंधड़ से अनेक घरों की छतें उड़ गईं, जबकि लोगों की घरेलू संपत्ति और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

तेज हवाओं के कारण कई मकानों के शीशे टूट गए। हवा के तेज आवेग से मकानों की स्लेटें और पेड़ों की टहनियां टूटकर वाहनों पर गिर गईं। इससे कई गाड़ियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए। अंधड़ इतना तेज था कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रेफल पंचायत के कुटाची गांव में नागू के रसोई घर की छत उड़ गई, जबकि दिनू के घर के शीशे टूट गए। गांव में एक होटल के शीशे टूटने के साथ एक उद्योग की छत भी उड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदर ठाकुर के घर की रेलिंग गिर गई और रसोई की छत उड़ने के साथ खिड़कियां टूट गईं। इसके अलावा दिनेश, बलवंत, दिनू, यशवंत और यादविंदर कुमार के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। ठाकर दास की दुकान, मकान और जीप को भी क्षति पहुंची है। देव लाटोगली के रसोई घर पर बड़ा पेड़ गिरने से रसोई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, अंधड़ से नाचन क्षेत्र में विद्युत बोर्ड को भारी नुकसान हुआ है। इलाके की एक दर्जन से अधिक पंचायतों में ब्लैकआउट छाया हुआ है। बारिश से जहां किसानों और बागवानों को राहत मिली है, वहीं तेज तूफान ने अनेक लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वन संपदा को भी लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। गोहर उपमंडल के कई क्षेत्रों से तूफान से नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें