फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: पांच दिन बरसेंगे बादल, कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, हिमस्खलन की भी चेतावनी

Fri, 23 Jan 2026 12:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश में कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का दाैर लगातार जारी है। शिमला, मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद मनाली मालरोड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का दाैर लगातार जारी है। शिमला, मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी हो रही है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज कुछ जगह तेज बर्फबारी और कुछ बर्फीले तूफान जारी रहने की संभावना है। वहीं बर्फबारी से किसानों-बागवानों व पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। शिमला के रिज मैदान पर सैलानियों ने बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की।

विज्ञापन

जानिए कब तक बरसेंगे बादल
 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज कुल्लू, चंबा एवं लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।
विभाग के अनुसार 23 और 27 जनवरी को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है और कुछ जगहों पर  भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। 24 और 25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होगी। 26 और 28 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 29 जनवरी को मौसम साफ रहने के आसार हैं। 24 व 25 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का येलो अलर्ट है।



 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में बीती को रात का न्यूनतम तापमान 0.0, सुंदरनगर 8.0, भुंतर 5.2, कल्पा -0.2, धर्मशाला 6.2, ऊना 5.5, नाहन 4.3, पालमपुर 4.0, सोलन 2.4, मनाली 1.5, कांगड़ा 7.7, मंडी 8.3, बिलासपुर 4.0, हमीरपुर 8.4, जुब्बड़हट्टी 4.0, कुफरी -2.3, कुकुमसेरी -2.8, नारकंडा -3.5, रिकांगपिओ 3.8, बरठीं 8.4, चाैपाल 0.5, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 6.3, देहरागोपीपुर 6.0, ताबो -4.2 व मशोबरा में -0.9 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया है।

 

कहां कितना बारिश-बर्फबारी
बीती रात को भरवाईं में 25.0, अंब 21.0, अघार 17.6, कंडाघाट 17.0, पच्छाद 15.3, राजगढ़ 14.0, काहू 13.5, गुलेर 13.3, नगरोटा सूरियां व 12.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि  कोठी में 15.0, गोंदला 12.0, कुकुमसेरी 6.8, जोत 6.0, सलौनी 5.0, मनाली 4.8, केलांग 4.0, कुफरी 4.0, भरमौर 4.0 व शिमला में 0.6 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। 

तापमान में गिरावट की संभावना
अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-5 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 8-12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 5-8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

हिमाचल के उच्च क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के उच्च क्षेत्रों में शनिवार को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी चेतावनी में लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है। प्राधिकरण के अनुसार बहुत अधिक आवश्यकता पर ही लोग सफर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें