फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कई इलाकों में तूफान, दिन में ही छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कई इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। कुछेक क्षेत्रों में तूफान आने की भी सूचना है जबकि कई जगहों पर दिन में ही अंधेरा छा गया है। ऊना और कांगड़ा जिलों में तेज हवाओं के साथ तूफान आने की सूचना है। ऊना के गगरेट और चिंतपूर्णीं में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


यहां सुबह दस बजे के बाद मौसम एकाएक बदला और अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के चलते लोगों के घरों और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। कांगड़ा के कई इलाकों में भी मौसम खराब बताया जा रहा है। उधर, हमीरपुर में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

दो दिन और खराब रहेगा मौसम

मानसून लौटने के बाद से हिमाचल में बारिश नहीं हो रही है। कई इलाकों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। वहीं, इस बारिश से लोगों को गर्मी और सूखे से राहत मिली है। मगर तेज हवाओं से नुकसान भी हो रहा है। हिमाचल के अन्य जिलों में भी शाम तक हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक अभी मौसम के और खराब रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि इस बार मानसून से हिमाचल में 27 फीसदी कम बारिश हुई थी। इससे कई इलाके सूखे की चपेट में भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें