फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव का दाह संस्कार करने आए लोगों पर बरसा दिए पत्थर

Thu, 20 Dec 2018 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी विवाद के चलते शव को श्मशानघाट में जलाने पहुंचे ग्रामीणों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। आरोपी दावा कर रहे थे कि श्मशानघाट उनकी मलकीयती जमीन पर है। वे अपनी जमीन में शव को नहीं जलाने देंगे। मामले की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया और तब जाकर दाह संस्कार हुआ।

विज्ञापन


दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला दर्ज नहीं हुआ है। हिमाचल के जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में यह मामला सामने आया है। गांववासी चंचल शर्मा, विजय शर्मा, हेमंत कुमार, नंदलाल, टेकचंद, ज्वाला प्रसाद, ललित कुमार सहित गांव के लोगों ने बताया कि सुबह एक ग्रामीण का लंबी बीमारी के चलते देहांत हुआ।

विज्ञापन

गांव के लोग जब शव को जलाने श्मशानघाट पहुंचे, तो गांव के ही एक परिवार ने श्मशानघाट को उनकी मलकियती भूमि में बताते हुए शव को वहां जलाने पर आपत्ति जाहिर की। श्मशानघाट पहुंचे लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए पथराव कर डाला।

गांव के लोगों ने रिवालसर पुलिस चौकी को फोन पर सूचना दी। उधर मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई मुंशी राम ने बताया कि दूसरा पक्ष श्मशानघाट अपनी मलकियती भूमि पर होने पर होने का दावा जता रहा था। मौके पर पहुंच कर गांववालों और परिवार के बीच में समझौता करवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें