आज के दौर में नशा एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। वॉलीबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका
मिलेगा। कहा कि ऊना जिला खेल क्षेत्र में अग्रणी रहा है। जिले ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी रहे चरणजीत शर्मा, वॉलीबाल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सुरजीत सहित जैसे कई खिलाड़ी दिए हैं।