फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियों के लिए योग्य बनाए जाएंगे प्रदेश के युवा: जयराम

Tue, 05 Feb 2019 05:22 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार युवाओं के कौशल उन्नयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे नौकरी चाहने वालों के बजाय रोजगार प्रदाता बनें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को यह बात कौशल विकास निगम के नव नियुक्त राज्य समन्वयक नवीन शर्मा के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का उन्हें हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नियुक्त करने के लिए धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि राज्य के युवाओं को सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में विभिन्न नौकरियों के लिए रोजगार योग्य बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास निगम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और उद्योगों की मांग के अनुसार युवाओं का कौशल उन्नयन सुनिश्चित कर सकता है। इससे पूर्व ढोल नगाड़ों की थाप पर सैकड़ों लोग चौड़ा मैदान से लेकर विधानसभा परिसर तक पहुंचे। मुख्यमंत्री का नवीन शर्मा को नियुक्ति देने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा ने मुख्यमंत्री का उनको यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करेंगे। इस अवसर पर हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें