प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च तक होगा। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के विजेता-उपविजेता को क्रमश: 10,000 और 2000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 से 28 अप्रैल तक होगी।
विजेता-उपविजेता को क्रमश: 50,000 और 20,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इधर, जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रदेश कौशल विकास निगम के दूरभाष नंबर 01772628981, 01772628081 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण www.skillcompetition.hpkvn.in पर किया जा सकता है।