फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर है तो हो जाइए तैयार, जीतने पर भरो रूस की उड़ान

Tue, 13 Mar 2018 03:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू/बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

आपका हुनर आपको रूस की सैर करवा सकता है। अगले साल रूस में विश्व कौशल प्रतियोगिता होने जा रही है। आईटी नेटवर्क सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, वेब डिजाइनिंग, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग, फैशन टेक्नोलॉजी, हेयर ड्रेसिंग, ब्यूटी थैरेपी, रेस्तरां

विज्ञापन


सेवाएं और कुकिंग में हुनरमंद युवाओं के पास सुनहरा मौका है। इसी कड़ी में प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से हिमाचल कौशल प्रतियोगिता-2018 करवाई जा रही है। 

विजेताओं को रूस के शहर कजान में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता-2019 में जाने का मौका मिल सकता है। उपायुक्त यूनुस ने बताया कि 26 से 30 मार्च तक क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें एक जनवरी 1997 को या इसके बाद जन्मे युवा भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को नकद पुरस्कार भी मिलेंगे

प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च तक होगा। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के विजेता-उपविजेता को क्रमश: 10,000 और 2000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 से 28 अप्रैल तक होगी।

विजेता-उपविजेता को क्रमश: 50,000 और 20,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इधर, जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रदेश कौशल विकास निगम के दूरभाष नंबर 01772628981, 01772628081 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण www.skillcompetition.hpkvn.in पर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें