फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहे नियामक आयोग के कर्मचारी

Tue, 04 Sep 2018 06:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के आठ कर्मचारी मंगलवार को भी विरोध स्वरूप सामूहिक अवकाश पर रहे। मंगलवार को शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा के दफ्तर के बाहर ही दिन भर बैठकर इन कर्मियों ने अपना विरोध जताया।

विज्ञापन


बुधवार को सभी आठ कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। शनिवार दोपहर बाद से आयोग के कर्मचारियों ने सदस्य और सचिव के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। सदस्य पर बेवजह तंग करते हुए कारण बताओ नोटिस देने का आरोप लगाते हुए कर्मी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।

शनिवार को इन कर्मियों ने शिक्षा सचिव को अपनी शिकायत सौंपी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्हें हर काम में प्रताड़ित किया जा रहा है। बेवजह कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आयोग के चेयरमैन का सदस्य और सचिव पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों ही आयोग के सदस्य ने दो महिला कर्मचारियों का उत्पीड़न किया है।

निजी स्टाफ को छोड़कर सदस्य द्वारा सभी कर्मियों को उत्पीड़ित किया जाता है। कर्मचारियों ने शिक्षा सचिव से गुहार लगाते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें