फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सोलंगनाला की स्कीइंग ढलानों में उतरे स्कीयर्स, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू

Mon, 12 Feb 2024 09:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

 मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में में राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नो बोर्ड प्रतियोगिता सोमवार से  शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सोलंगनाला में राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नो बोर्ड प्रतियोगिता शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में प्रसिद्ध स्की ढलान सोलंगनाला में राज्य स्तरीय स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में हिमाचल के 250 से अधिक स्कीयर्स हिस्सा लेंगे। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए अपनी ओर से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। भारी बर्फबारी के बाद सोलंगनाला में शीतकालीन खेलों के लिए द्वार खुल गए हैं। 12 से 14 फरवरी तक सोलंगनाला की ढलान में राज्य स्तरीय स्कीइंग और स्नो बोर्ड प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन

हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर चंद ठाकुर ने बताया कि सोलंगनाला स्की ढलान में 12 फरवरी से राज्य स्तरीय स्कीइंग और स्नो बोर्ड चैंपियनशिप होगी। 14 फरवरी को प्रतियोगिता का समापन होगा। इस अवसर पर एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी, आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें